Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सनसनीखेज हार के साथ आनंद चोटी पर से फिसले

नाइस .फ्रांस. 19मार्च .वार्ता. जबर्दस्त फार्म में चल रहे विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद की एकाग्रता एंबर ब्लाइंडफोल्ड और रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के चौथे राउंड में मंगलवार को भंग हो गई और उन्हें हंगरी के पीटर लेको के हाथों सनसनीखेज हार का सामना करना पडा1 आनंद ने इस हार के साथ ही रैपिड वर्ग और संपूर्ण तालिका में अपना चोटी का स्थान गंवा दिया1 आनंद संपूर्ण तालिका में अब चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं जबकि रैपिड वर्ग में वह ढाई अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं1 ब्लाइंडफोल्ड वर्ग में आनंद दो अंकों के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं

सुपर ग्रैंड मास्टर आनंद रैपिड में काली मोहरों के साथ सिसिलियन डिफेंस में खेल रहे थे1 लेको की तेज तर्रार चालों के आगे उनका खेल लडखडा गया और उन्होंने 28 चालों के बाद समर्पण कर दिया1 ब्लाइंडफोल्ड में आनंद के पास सफेद मोहरे थे लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और उन्हें लेको के साथ अंक बांटने के लिए मजबूर होना पडा

तीसरे राउंड तक शीर्ष पर चल रहे आनंद की लेको के हाथों हार के बाद आमर्ेनिया के लेवोन अरोनियन. यूक्रेन के वेसिली इवानचुक और बुल्गारिया के वेसेलीन तोपालोव पांच..पांच अंकों के साथ संपूर्ण तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष बढत पर आ गए हैं

रैपिड वर्ग में भी आनंद पिछड गए हैं1 अरोनियन ने नावर्े के मेग्नस कार्लसन को हराकर तीन अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है1 दूसरे स्थान पर आनंद के साथ तोपालोव. लेको और इवानचुक हैं1 तीनों के एक समान ढाई अंक हैं

ब्लाइंडफोल्ड आनंद के लिए हमेशा कमजोर क्षेत्र माना जाता रहा है जिसमें वह दो अंकों के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं1 इस वर्ग में इवानचुक. कार्लसन. तोपालोव और रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक ने ढाई..ढाई अंकों के साथ संयुक्त बढत बना रखी है

राज.रमेश1820वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+