कजान में महिला टीम के साथ होंगे चाल्सवर्थ

By Staff

नई दिल्ली . 21 मार्च .वार्ता. भारतीय सीनियर पुरूष हाकी टीम के तकनीकी सलाहकार नियुक्त किए गए आस्ट्रेलिया के रिक चाल्सवर्थ रूस के कजान में होने वाले आेलंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट में भारतीय महिला हाकी टीम की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए उसके साथ कजान जाएंगे

छह देशों का यह क्वालीफाइग टूर्नामेंट 19 से 27 अप्रैल तक कजान में आयोजित किया गया है और भारतीय महिला टीम 10 अप्रैल को कजान के लिए रवाना होगी

चाल्सवर्थ शनिवार की सुबह लखनऊ रवाना हो रहे हैं जहां महिला टीम अभ्यास कम कोचिंग में शिविर में हिस्सा ले रही है 1 आेलंपिक क्वालीफायर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होने के कारण चाल्सवर्थ अप्रैल में ही आस्ट्रेलिया में होने वाले चार देशों के पुरूष हाकी टूर्नामेंट में भारतीय सीनियर पुरूष हाकी टीम के साथ वहां नहीं जाएंगे

पुरूष टीम 18 अप्रैल को पर्थ के लिए रवाना होगी 1 इस टूर्नामेंट में मेजबान आस्ट्रेलिया के अलावा चीन और कोरिया की भी टीमें भाग ले रहीं हैं 1 भारतीय महिला हाकी संघ .आईएचडब्ल्यूएफ. की सचिव अमृत बोस ने कहा...हम चाल्सवर्थ के अपनी टीम से जुडने को लेकर उत्साहित हैं 1...उन्होंने कहा...कोच एम क े कौशिक भी चाल्सवर्थ के साथ काम करने को इच्छुक हैं 1 क्योंकि दोनों ही भारतीय महिला टीम को आेलंपिक में खेलते देखना चाहते हैं 1... उन्होंने कहा...इसमें मनमुटाव की कोई बात नहीं है और हम पेइचिंग आेलंपिक में अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए किसी भी तरह की सहायता को तैयार है 1... बोस ने कहा...हमें उम्मीद है कि चाल्सवर्थ के अनुभव का महिला टीम को लाभ मिलेगा और हम कजान में बेहतर प्रदर्शन करेंगे 1 क्योंकि केवल खिताब की विजेता टीम ही आेलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकती है 1... हालांकि इस टूर्नामेंट के बाद चाल्सवर्थ आठ से 18 मई तक होने वाले अजलान शाह हाकी टूर्नामेंट में सीनियर पुरूष टीम के लिए मौजूद रहेंगे 1 इसके बाद वह डबलिन में जून में खेले जाने वाले चार देशों के टूर्नामेंट में भी भारतीय टीम के साथ रहेंगे

सत्यकाम नंद2103 वार्ता

Story first published: Friday, March 21, 2008, 21:30 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+