चेन्नई 22 मार्च.वार्ता. भारत के कप्तान अनिल कुंबले ने आज कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी माह शुरू होने वाली तीन क्रिकेट टेस्टों की शृंखला में रोमांचक संघर्ष देखने को मिलेगा 1 कुंबले ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा .. दक्षिण अफ्रीका की टीम बहुत अच्छी है1 उसने भारत में पिछली दो टेस्टों की शृंखला में हमें कडी टक्कर दी थी1 एक बार फिर दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष होने की संभावना है 1 .. दक्षिण अफ्रीका ने पिछली शृंखला में कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट ड्रा कराया था 1 कोलकाता में खेला गया दूसरा टेस्ट भी भारत काफी कशमकश के बाद ही जीत सका था 1 कुंबले ने कहा .. मेहमान टीम में प्रतिभावान खिलाडियों की भरमार है1 पाकिस्तान और बंगलादेश में जीतों से उन्होंने साबित कर दिया है कि वे इस उपमहाद्वीप में भी अच्छा खेलने की कूबत रखते हैं 1 .. पार्थिव मनेारंजन 2059 जारी.वार्ता.