पश्चिम क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र को धोया
विशाखापत्तनम 20 मार्च .वार्ता. कप्तान वसीम जाफर .64. और रोहित शर्मा .78. के शानदार अर्द्धशतकों की बदौलत पश्चिम क्षेत्र ने आज यहां देवधर ट्राफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में उत्तर क्षेत्र को एकतरफा तरीके से 120 रनों से हरा दिया
इससे पहले उत्तर क्षेत्र के कप्तान वीरेन्द्र सहवाग ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया 1 सहवाग का यह फैसला सही होता भी दिखा जब उनकी टीम ने पश्चिम क्षेत्र के दोनों आेपनरों को महज 31 रन के योग पर पवेलियन लौटा दिया
लेकिन इसके बाद कप्तान जाफर और रोहित उत्तर क्षेत्र के गेंदबाजों के सामने दीवार बनकर खडे हो गए 1 इनदोनों बल्लेबाजों ने टीम को शुरूआती टके से उबारते हुए धीरे धीरे स्कोर बढाना शुरू किया और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 138 रनों की सोदारी क र दी
ु जाफर और रोहित ने 34 वें आेवर तक टीम का स्कोर 169 रन तक पहुंचा दिया था 1 लेकिन इसी योग पर कप्तान जाफर स्पिनर अमित मिश्रा की गेंद को उनके हाथ में खेल गए 1 जाफर ने आउट होने से पहले 92 गेंदों में सात चौकों की मदद से 64 रन बनाए
उधर पिच पर अपनी आंखे जमा चुके रोहित भी मानो जाफर के आउट होेने का इंतजार कर रहे थे 1 उनके आउट होते ही उन्होंने भी पवेलियन का रास्ता नाप लिया 1 उस समय टीम के स्कोर में महज दो रन और जुडे थे 171 रन के स्कोर तक पश्चिम क्षेत्र के चार विकेट आउट हो चुके थे 1 रोहित ने अपनी 78 रनों की पारी में 97 गेंदों का सामना किया और नौ चौके तथा दो छक्के लगाए
सत्यकाम.पार्थिव.रमेश1756जारी.वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications