अजय मित्तल ने जीता जूनियर स्वर्ण
नई दिल्ली .29 मार्च.वार्ता. एशियाई चैंपियन हरियाणा के अजय मित्तल ने पंजाब के पटियाला में चल रही छठी सरदार सज्जन सिंह सेठी मेमोरियल निशानेबाजी प्रतियोगिता में शुक्रवार को डबल ट्रैप स्पर्धा में जूनियर वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया
मित्तल ने कुल 127 अंकों के साथ इस स्पर्धा के जूनियर वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया 1 मित्तल न.न केवल जूनियर वर्ग में चैंपियन बने बल्कि उन्होंने पुरूष वर्ग के फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया1 वह एकमात्र ऐसे जूनियर निशानेबाज रहे जो अपने वर्ग में जीत हासिल करने के अलावा पुरूषों के फाइनल में भी खेले 1 जूनियर वर्ग में दिल्ली के योगेन्द्र ने 112 अंकों के साथ दूसरा स्थान और दिल्ली के ही संग्राम ने 103 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया 1 पुरूष वर्ग में रंजन सोढी ने कुल 182 अंको के साथ विजेता बनने का गौरव हासिल किया1 विक्रम चोपडा 173 अंको के साथ दूसरे और मोहम्मद असब 171 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहे
चौथे और पांचवें स्थान का फैसला महेश सिंह और अजय मित्तल के बीच टाई शूट से हुआ जिसमें महेश ने बाजी मार ली 1 मित्तल को पांचवें स्थान से संतोष करना पडा 1लेकिन दोनों ही वगो में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा
राज.सत्यकाम.लखमी1820 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications