पीसीबी ने शोएब पर लगाए पांच सालों का प्रतिबंध
इस्लामाबाद, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पांच साल का प्रतिबंध लगाया है।
शोएब पर आरोप है कि उन्होंने बार-बार खिलाड़ियों की आचार-संहिता का उल्लंघन किया।
पीसीबी के अध्यक्ष नसीम अशरफ ने संवाददताओं को बताया कि बोर्ड की अनुशासन समिति ने शोएब पर पांच सालों का प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया।
अशरफ ने कहा, "शोएब अगले पांच सालों तक न तो पाकिस्तान के लिए और ना ही पाकिस्तान में कोई मैच खेल सकते हैं। लेकिन वह चाहे तो इंडियन प्रीमीयर लीग में खेल सकते हैं क्योंकि वह हमारे अधीन नहीं है।"
पीसीबी ने लेग स्पिनर दानिश कनेरिया को फटकार लगाकर छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि शोएब पर सार्वजनिक तौर पर पीसीबी की आलोचना करने का आरोप था। गत फरवरी माह से उनका यह मामला बोर्ड की अनुशासन समिति के पास था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications