आईसीसी प्रमुख पद की दौड़ में लोरगाट
जोहांसबर्ग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। इम्तियाज पटेल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी का पद ठुकरा दिये जाने के बाद इस पद के लिए एक और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट प्रशासक के नाम पर विचार किया जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के दैनिक 'बील्ड' के अनुसार आईसीसी के विचाराधीन नामों में पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता हारून लोरगाट का नाम शामिल है।
माना जा रहा है कि लोरगाट इस पद के मजबूत उम्मीदवार हैं क्योंकि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नार्मन एरेंड्स का समर्थन प्राप्त है।
गौरतलब है कि लगभग एक पखवाड़े पहले आईसीसी ने आस्ट्रेलिया के मैल्कम स्पीड की जगह पटेल की नियुक्ति की घोषणा की थी।
इसके तुरंत बाद पटेल ने कहा था कि उन्होंने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं। दो सप्ताह के इंतजार के बाद पटेल ने सोमवार को कहा था कि वह दक्षिण अफ्रीका में सुपर स्पोर्ट्स चैनल के मुखिया के पद पर बने रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications