Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग से निपटने के लिए विशेष रणनीति : स्मिथ

अहमदाबाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की विस्फोटक पारी ने दक्षिण अफ्रीका को उनके लिए विशेष रणनीति बनाने को मजबूर कर दिया है।

दक्षिण अफ्रीकी कोच मिकी आर्थर के बाद अब कप्तान ग्रीम स्मिथ ने यह कहकर सहवाग पर मानसिक दबाव डालने का प्रयास किया कि उनकी टीम ने सहवाग के लिए विशेष रणनीति तैयार की है।

स्मिथ ने दावा किया है कि उनके गेंदबाज सहवाग को सस्ते में निपटाने के लिए अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में छोटी और उछाल लेती गेंदों से कहर बरपायेंगे।

अफ्रीकी कप्तान ने कहा, "रणनीति के साथ मैदान में उतरना टीम हित में होता है इसलिए हमने पिच के मुताबिक सहवाग को छोटी और उछाल लेती गेंदे फेंकने की तैयारी की है।"

कप्तान ने विश्वास जताया कि यदि हमारी योजना कारगर रही तो सहवाग को निश्चित तौर पर सस्ते में निपटाया जा सकता है।

गौरतलब है कि अफ्रीकी कोच आर्थर ने मंगलवार को कहा था कि सहवाग के लिए उनके गेंदबाजों ने विशेष तैयारी की है। उन्होंने कहा कि सहवाग की कमजोरियों के अनुसार दूसरे टेस्ट में छोटी और उछाल लेती सीने पर आती गेंदों से उन पर हमला किया जायेगा।

स्मिथ ने कहा कि पहले टेस्ट में उनके खिलाड़ियों ने शानादर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पहले टेस्ट के प्रदर्शन ने खिलाड़ियों में काफी विश्वास पैदा किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी मौजूदा टीम पिछले कुछ समय से लगातार अच्छा खेल रही है और मुझे पुरी उम्मीद है कि दूसरे टेस्ट का परिणाम हमारे हक में जायेगा।

स्मिथ का कहना है कि गुरुवार के मैच में यदि भारतीय कप्तान अनिल कुंबले नहीं खेल पायेंगे तो भारतीय टीम के लिए यह बहुत बढ़ा झटका होगा क्योंकि सचिन तेंदुलकर भी घायल हैं।

स्मिथ ने कहा कि युवराज बेशक अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन वह टीम में सचिन की जगह ले रहे हैं इसलिए उन पर भारी दबाव होगा। हालांकि ईशांत शर्मा ने हाल के दिनों में बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का उन्हें अनुभव बहुत कम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+