Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका ने कसा मैच पर शिकंजा (लीड)

अहमदाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ए. बी. डी विलियर्स और जैक्स कालिस की शानदार पारी ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

अहमदाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ए. बी. डी विलियर्स और जैक्स कालिस की शानदार पारी ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

भारत की पहली पारी के 76 रनों के जवाब में अफ्रीकी टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट के नुकसान पर 494 रन बना लिए। बारिश की वजह से आज 12.4 ओवर का खेल नहीं हो सका।

कल की अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए डी विलियर्स ने शानदार दोहरा शतक जमाया। वह 217 रन बनाकर अभी भी मैदान पर डटे हुए हैं। कालिस ने उनका शानदार साथ दिया।

दोनों ने पांचवें विकेट के लिए रिकार्ड 256 रनों की साझेदारी की। कालिस ने भी शानदार शतक जमाया और वह 132 रन बनाकर आउट हुए।

अफ्रीकी टीम को अब तक 418 रनों की बढ़त मिल चुकी है। मैच में अभी तीन दिन और बचे हैं। अलबत्ता भारतीय टीम जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो उन पर खासा दवाब रहेगा।

सरदार पटेल स्टेडियम के जिस पिच पर भारतीय शेर महज 20 ओवरों में ही 76 के स्कोर पर ढेर हो गये वहीं दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने अब तक 141.2 ओवरों तक मैदान पर बल्लेबाजी की।

आज के खेल का आकर्षण रहा डी विलियर्स का नाबाद दोहरा शतक। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाये और भारतीय गेंदबाजी की धार को पूरी तरह कुंद कर दिया।

अपनी पारी के दौरान उन्होंने 17 चौके और दो विशाल छक्के लगाये। इसके साथ ही डी विलियर्स भारत के खिलाफ सर्वोच्च निजी स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हो गये हैं। इससे पहले यह रिकार्ड हर्शेल गिब्स के नाम था। गिब्स ने 196 रन बनाये थे।

कालिस और डी विलियर्स ने 236 रनों की साझेदारी कर भारत के खिलाफ गैरी क्रिस्टन और एंड्रयू हडसन के बीच की सर्वोच्च सोझदारी का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया।

भारत की ओर से हरभजन सिंह ने चार, श्रीसंत ने दो और कप्तान अनिल कुंबले ने एक विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+