हारून लॉरगेट आईसीसी नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी
दुबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संघ (आईसीसी) ने शुक्रवार को हारुन लॉरगेट को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
आईसीसी बोर्ड ने लॉरगेट की अध्यक्ष-नियुक्त डेविड मॉर्गन के साथ बुधवार को प्रिटोरिया में हुई एक बैठक के बाद यह घोषणा की।
मौजूदा सीईओ मैल्कम स्पीड जुलाई में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं जिसके बाद लॉरगेट पद भार संभालेंगे।
अपने चुनाव पर आईसीसी को शुक्रिया अदा करते हुए लॉरगेट ने कहा, "मैं आईसीसी द्वारा सीईओ चुने जाने का शुक्रगुजार हूं।
उन्होंने कहा, "मैं आगामी चुनौतियों को एक अवसर की तरह देख रहा हूं और शीर्ष पर बैठकर इस खेल के उत्थान के लिए कार्य शुरू करने जा रहा हूं।"
डेविड मॉर्गन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि हारुन ने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि लॉरगेट कॉपरेरेट जगत का अनुभव यहां इस्तेमाल करेंगे। वह उच्चकोटि की क्रिकेट खेल चुके हैं और दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ताओं के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि लॉरगेट आगे आने वाली चुनौतियों का सहर्ष मुकाबला करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications