दूसरी पारी में भारत का संघर्ष जारी (लीड-1)
अहमदाबाद , 5 अप्रैल (आईएएनएस)। सौरव गांगुली की बेहतरीन पारी और महेंद्र सिंह धोनी की अच्छी बल्लेबाजी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारत के संघर्ष को जिंदा रखा है। हलांकि भारत के बल्लेबाजों के पूरे प्रयासों के बाद भी यह मैच उनके हाथ से निकलता दिखाई दे रहा है।
स्थानीय सरदार पटेल स्टेडियम में पारी की हार से बचने की कोशिश में लगे भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 261 रन बना लिए हैं। वी.वी.एस लक्ष्मण 35 और सौरव गांगुली 87 रन बनाकर आउट हुए। सहवाग और द्रविड़ 17 जबकि जाफर 19 रन बना कर आउट हुए थे।
इस समय धोनी 51 और पठान 17 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं और भारतीय पारी को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी भी भारत अगर दक्षिण अफ्रीका को दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतारना चाहता है तो उसे कम से कम 159 रन और बनाने होंगे।
इससे पहले तीसरे दिन सुबह अफ्रीका ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 494 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। अफ्रीकी टीम ने पहली पारी के आधार पर 418 रन की विशाल बढ़त हासिल की थी। जैक्स कॉलिस के शतक और ए.बी. डिविलियर्स के नाबाद दोहरे शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यह विशाल स्कोर खड़ा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications