2012 के आयोजक शहर लंदन पहुंची ओलंपिक मशाल
लंदन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बीजिंग की यात्रा पर निकली ओलंपिक मशाल अपने अगले पड़ाव लंदन पहुंच गई है। लंदन ही वह शहर है जहां 2012 में अगले ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है।
ओलंपिक मशाल, खेलों की औपचारिक शुरुआत के कुछ माह पहले ओलंपिक खेलों के प्राचीन शहर ओलंपिया में जलाई जाती है और उसके बाद दुनिया के कई देशों की यात्रा के बाद यह उद्घाटन समारोह में पहुंचती है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि चीन के बाहर लंदन ही वह शहर होगा जहां यह मशाल सबसे अधिक दूरी तय करेगी।
शहर में यह मशाल 80 लोगों द्वारा थामी जाएगी जिनमें ओलंपिक और पैरा ओलंपिक के खिलाड़ी और विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां शामिल होंगी।
सबसे पहले मशाल थामने वाले खिलाड़ी होंगे, स्टीव रेडग्रेव जो लगातार पांच ओलंपिक खेलों में नौकायन का स्वर्ण पदक जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।
सबसे अंत में यह मशाल पकड़ेंगी डेम केली जो 2004 के ओलंपिक खेलों में 800 मीटर और 1500 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications