मास्टर्स गोल्फ में जीव मिल्खा का अच्छे प्रदर्शन का वादा
अटलांटा (अमेरिका), 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के जीव मिल्खा सिंह ने यूएस मास्टर्स गोल्फ प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन का वादा किया है। जीव लगातार दूसरे साल मास्टर्स गोल्फ प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहे हैं, इससे पहले वे इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं।
मास्टर्स में विशेष आमंत्रण पर बुलाए गए जीव ने कहा, "मैं उस मैदान को अच्छी तरह जानता हूं और वह मेरे खेल के अनुरूप है। मैं इस बार थोड़ा अलग तरह से खेलूंगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे दोबारा बुलाया जाएगा। मैं अपने जीवन में इससे अच्छे आमंत्रण की उम्मीद भी नहीं कर सकता था।"
इस साल इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया में दो प्रतियोगिताओं में दूसरे स्थान पर रहे जीव ने कहा कि 2007 मेरे लिए सामान्य साबित हुआ लेकिन 2008 में हो सकता है कोई बड़ी सफलता मेरा इंतजार कर रही हो।
जीव के अलावा चीन के लियान वेन-चोंग और थाइलैंड के प्रयाद मार्कसेंग भी इस प्रतियोगिता में एशियाई चुनौती प्रस्तुत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications