फार्मूला रेसिंग में देश का एक और खिलाड़ी
चेन्नई, 8 अप्रैलः फार्मूला रेसिंग में एक और भारतीय ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। अश्विन सुंदर ने मैकॉन मोटर स्पोर्ट्स के साथ जर्मन फार्मूला चैंपियनशिप के लिए तीन वर्षो के करार पर दस्तखत कर यह उपलब्धि हासिल की। अश्विन का चयन एशिया और यूरोप से आए आठ प्रतियोगियों के बीच से किया गया।
चेन्नई के सुंदर ने पिछले साल जेके टायर नेशनल रेसिंग प्रतियोगिता में दो खिताब जीते थे। पिछले साल सुंदर ने फार्मूला रोलोन-शेवरलेट क्लास में भी रामा रेसिंग टीम के लिए ओवरआल चैंपियनशिप जीती थी।
सुंदर के साथ पिछले तीन सालों से काम कर रहे रामा रेसिंग टीम के मालिक परशुराम कहते हैं, "मैं अश्विन को लेकर बेहद प्रसन्न हूं, उसके अंदर एक अच्छा रेसर बनने के सारे गुण मौजूद हैं। जर्मनी में भी वह अपने प्रतियोगियों से 1.3 सेकेंड आगे था।"
मैकॉन मोटर स्पोर्ट्स टीम के मालिक मैरियन हैंप्रेक्ट ने कहा, "हम अश्विन को अगले तीन सालों के लिए अपनी टीम में लेकर काफी खुश हैं। वह बहुत प्रतिभाशाली है।" आह्लादित अश्विन ने कहा, "मेरे लिए तो यह सपने के सच होने जैसा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये इतनी जल्दी होगा।
मैं जेके टायर और रामा रेसिंग का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इतने अच्छे अवसर उपलब्ध कराए।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications