चीन की ओलंपिक पूर्व अल्पावधि वीजा पर रोक
हांगकांग, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने ओलंपिक पूर्व सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए हांग कांग की सीमा से विदेशियों को अल्पावधि वीजा देने पर रोक लगा दी है।
ट्रैवल एजेंटों को विदेशियों और पर्यटकों को ओलंपिक तक अल्पावधि वीजा नहीं जारी किए जाने की सूचना दी गई है।
हांगकांग स्थित चीन के वीजा कार्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की लेकिन इसकी पुख्ता वजह बताने से इंकार किया।
इससे पहले दो दिन पूर्व चीन ओलंपिक खेलों तक हांग कांग से आने वाले विदेशियों को मल्टीपल एंट्री वीजा देने पर भी रोक लगा चुका है।
ताजा निर्देशों के बाद हांग कांग से आने वाले व्यापारी एवं पर्यटक सिंगल एंट्री अथवा डबल एंट्री वीजा के लिए ही आवेदन कर सकेंगे।
हांगकांग की लिबरल पार्टी के जेम्स टीन ने मंगलवार को वीजा पर लगाई गई इन पाबंदियों पर एतराज जताते हुए कहा कि इससे व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
उनका कहना है कि सभी लोगों पर रोक नहीं लगानी चाहिए। टीन, जो कि हांग कांग पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, का कहना है कि इससे चीन के पर्यटन उद्योग को नुकसान पहुंचेगा।
इस विषय पर गुरुवार को टीन विदेशी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक करेंगे और चीनी अधिकारियों से भी मसले पर विचार-विमर्श करेंगे। टीन के अनुसार, "इससे बहुत परेशानी होगी और यह चीन के हित में नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications