गुरू गैरी की देखरेख में कुंबले ब्रिगेड ने किया अभ्यास
कानपुर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। कानपुर में होने वाले अंतिम और निर्णायक मुकाबले के लिए ग्रीन पार्क में टीम इंडिया ने अभ्यास शुरू कर दिया है। कुंबले ब्रिगेड ने गुरू गैरी क्रस्टन की देखरेख में करीब दोपहर दो बजे नेट प्रैक्टिस शुरू की, जो लगभग पांच बजे तक चली।
आगामी शुक्रवार से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फ्यूचर कप टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला शुरू होगा। इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम ने आज सुबह नौ बजे से लेकर 12 बजे तक जमकर पसीना बहाया। नेट प्रैक्टिस के दौरान दक्षिण अफ्रीका के स्पीडस्टार डेल स्टेन सबके आकर्षण का केंद्र रहे।
सत्रों के अनुसार कानपुर के होटल ग्रीन पार्क में पहुंचने के बाद कल देर रात गुरू गैरी ने कप्तान कुंबले और टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के साथ आगामी टेस्ट मैच की रणनीति के लिए बैठक की। सूत्रों के अनुसार बैठक में तीन स्पिनरों के साथ उतरने के मुद्दे पर बात हुई। आज सुबह कोच गैरी क्रस्टन ने पिच का मुआयना भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications