दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 265 पर सिमटी (लीड)
कानुपर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। कानुपर के ग्रीनपार्क में भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन आज दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी महज 265 रन पर सिमट गई है।
भारत की ओर से ईशांत शर्मा व हरभजन सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि फिटनेस टेस्ट में फेल हुए कप्तान अनिल कुंबले की जगह खेलने उतरे लेग स्पिन गेंदबाज पीयुष चावला ने दो विकेट चटकाए।
टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मजबूत शुरुआत की। एक मौके पर दक्षिण अफ्रीकी टीम एक विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर अच्छी स्थिति में पहुंच गई थी लेकिन बाद में लगे झटकों से वह उबर नहीं पाई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अफ्रीकी टीम ने आखिरी तीन विकेट मात्र एक रन बनाकर गंवा दिये।
नील मेकेंजी के साथ पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़ने वाले कप्तान ग्रीम स्मिथ ने हाशिम अमला के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए भी 91 रन जोड़े लेकिन टीम ने मात्र पांच ओवरों के अंतराल में स्मिथ, अमला और जैक्स कालिस का विकेट गंवा दिया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान ग्रीम स्मिथ ने सर्वाधिक 69 और हाशिम अमला ने 51 रनों का योगदान किया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारतीय कप्तान अनिल कुंबले फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे उनके स्थान पर उपकप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications