Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तीसरे टेस्ट में द. अफ्रीका ने शुरुआती लाभ गंवाया

कानपुर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई है। टीम ने 263 रन बनाने में अपने सात विकेट गंवा दिए।

ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एक समय दक्षिण अफ्रीका की टीम एक विकेट पर 152 रन बना कर मजबूत स्थिति में थी लेकिन बाद में नियमित अंतराल पर विकट खोकर टीम संकट में आ गई।

नील मेकेंजी के साथ पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़ने वाले कप्तान ग्रीम स्मिथ ने हाशिम अमला के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए भी 91 रन जोड़े लेकिन टीम ने मात्र पांच ओवरों के अंतराल में स्मिथ, अमला और जैक्स कालिस का भी विकेट गंवा दिया।

भारत की ओर से हरभजन सिंह और पीयुष चावला ने दो-दो जबकि इशांत शर्मा, युवराज सिंह और सहवाग ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय कप्तान अनिल कुंबले फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे उनके स्थान पर उपकप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+