निशानेबाजी के विश्व कप की मेजबानी करेगा दिल्ली
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मार्च 2010 में आयोजित होने वाली 'इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन' (आईएसएसएफ) के विश्व कप की मेजबानी नई दिल्ली करेगा।
आईएसएसएफ ने गुरुवार को हुई एक बैठक के बाद विश्व कप की मेजबानी भारत को सौंपी। उक्त विश्वकप में सफल निशानेबाज वर्ष 2012 में लंदन में होनेवाले ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले सकेंगे।
बीजिंग में हुई बैठक में आईएसएसएफ ने फैसला किया कि वर्ष 2012 के ओलंपिक खेलों के लिए राईफल, पिस्टल और शॉटगन में सभी 15 कोटों का फैसला किया जाएगा।
इन कोटों में 3 राईफल (पुरुष), 3 पिस्टल (पुरुष), 2 राईफल (महिला), 2 पिस्टल (महिला), 3 शॉटगन (पुरुष) और 2 शॉटगन (महिला) शामिल हैं।
'नेशनल राईफल एसोसिएशन आफ इंडिया' (एनआरएआई) ने बताया कि विश्व कप में भारी संख्या में दुनिया भर के निशानेबाजों की हिस्सेदारी की उम्मीद है। आयोजन स्थल वही होगा जहां वर्ष 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान निशानेबाजी की प्रतियोगिता होगी।
इसी वर्ष 18 से 28 फरवरी के दौरान एनआरएआई राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगी।
नियमों के मुताबिक राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबानी करने वाले देश को 'राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप' का आयोजन भी करना पड़ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications