ब्यूनस आयर्स से शांतिपूर्व गुजरा ओलंपिक मशाल
ब्यनूस आयर्स, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अर्जेटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ओलंपिक मशाल दौड़ आयोजित की गई।
शहर में करीब 14 किलोमीटर की ओलंपिक मशाल दौड़ आोयजित की गई थी। ओलंपिक खेलों में तीन बार पदक जीतने वाले एथलिट कार्लोस एसपिनोला ने मशाल को सबसे पहले थामा। उनके साथ कुल 80 लोगों ने मशाल को थामा।
मशाल दौड़ में किसी भी प्रकार की बाधा की खबर नहीं है। दो घंटे से अधिक के दौड़ कार्यक्रम में किसी भी अप्रिय घटना पर अंकुश लगाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी।
मशाल दौड़ के रास्ते में तिब्बत समर्थकों ने 'स्वतंत्र तिब्बत' के पोस्टर लगाए थे, लेकिन किसी ने भी दौड़ में बाधा नहीं पहुंचाई।
टेनिस खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता गेबरियेला सबातिनि ने सबसे अंत में मशाल को थामा। उन्होंने कहा, "हम मशाल दौड़ समारोह में किसी भी प्रकार के व्यवधान उपस्थित नहीं करना चाहते थे, दरअसल यह एक खेल का उत्सव है।"
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ब्यूनस आर्यस में एक रंगारंग समारोह में ओलंपिक मशाल का स्वागत किया गया। स्थानीय गर्वनर माउरिको मैक्री ने गर्मजोशी से मशाल का स्वागत किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications