भारत की पारी शुरू, शुरुआती झटके लगे
कानपुर, 12 अप्रैलः दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई और उसने मात्र 35 रन के स्कोर पर अपने दोनों आरंभिक बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए।
स्थानीय ग्रीन पार्क स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के 265 रनों के जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका 18 रनों पर लगा जब वीरेंद्र सहवाग 8 रन बनाकर स्टेन का शिकार हो गए। थोड़ी ही देर बाद वसीम जाफर भी मोर्केल को अपना विकेट थमा कर पवेलियन लौट गए। राहुल द्रविण और वी.वी.एस लक्ष्मण क्रीज पर डटे हैं और भारतीय पारी को उबारने की कोशिश कर रहे हैं।
इससे पहले तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी महज 265 रन पर सिमट गई है। भारत की ओर से ईशांत शर्मा व हरभजन सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि फिटनेस टेस्ट में फेल हुए कप्तान अनिल कुंबले की जगह खेलने उतरे लेग स्पिन गेंदबाज पीयुष चावला ने दो विकेट चटकाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मजबूत शुरुआत की। एक मौके पर दक्षिण अफ्रीकी टीम एक विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर अच्छी स्थिति में पहुंच गई थी लेकिन बाद में लगे झटकों से वह उबर नहीं पाई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अफ्रीकी टीम ने आखिरी तीन विकेट मात्र एक रन बनाकर गंवा दिये।
नील मेकेंजी के साथ पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़ने वाले कप्तान ग्रीम स्मिथ ने हाशिम अमला के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए भी 91 रन जोड़े लेकिन टीम ने मात्र पांच ओवरों के अंतराल में स्मिथ, अमला और जैक्स कालिस का विकेट गंवा दिया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान ग्रीम स्मिथ ने सर्वाधिक 69 और हाशिम अमला ने 51 रनों का योगदान किया। भारतीय कप्तान अनिल कुंबले फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे उनके स्थान पर उपकप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications