द. अफ्रीका 121 पर आउट, भारत के सामने जीत के लिए 62 रनों का लक्ष्य
कानपुर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने अफ्रीकी टीम को दूसरी पारी में 121 रनों पर समेट कर अपनी जीत की राह आसान कर ली है। भारत को यह मैच जीतने के लिए केवल 62 रनों का लक्ष्य मिला है।
तीसरे दिन तेजी से घूमते विकेट पर कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। कप्तान कुंबले की अनुपस्थिति के बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें सस्ते में समेट दिया। भारत की ओर से हरभजन सिंह ने चार, सहवाग ने तीन, ईशांत शर्मा ने दो और श्रीसंत ने एक विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान ग्रीम स्मिथ ने सर्वाधिक 35 रन बनाए जबकि एश्वेल प्रिंस 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
गौरतलब है कि तीन मैचों की श्रृंखला का यह अंतिम मैच है और भारत इस श्रृंखला में 1-0 से पीछे है। भारत के पास इस मैच को जीतकर श्रृंखला को बराबर करने का सुनहरा अवसर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications