Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहली पारी में भारत को 60 रनों की बढ़त

कानपुर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत ने 60 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। मैच के तीसरे दिन रविवार सुबह खेलने उतरी श्रीसंत और इशांत शर्मा की जोड़ी ने आखिरी विकेट के लिए 46 रन जोड़ कर भारत को पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने में मदद की। भारतीय टीम ने 325 रन बनाए, जबकि पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के 265 रन थे।

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में श्रीसंत 29 रन बनाकर आखिरी खिलाड़ी के रूप में आउट हुए जबकि इशांत शर्मा 14 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों ने भारत की ओर से दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध अंतिम विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की। अभी तक के इतिहास में आखिरी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 52 रनों की है।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से स्टेन, मोर्केल और हैरिस ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि नतिनी को एक विकेट मिला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+