For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कानपुर टेस्ट पर भारत का कब्जा, बराबरी पर छूटी श्रृखंला (लीड)

By Staff

कानपुर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गये तीसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे ही दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया और श्रृखंला में बराबरी हासिल कर ली।

दूसरी पारी में जीत के लिए भारत के समक्ष 62 रनों का लक्ष्य था। दोनों प्रारंभिक बल्लेबाजों वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर का विकेट गवांकर भारत ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। सहवाग ने ताबड़तोड़ 12 गेंदों में 22 रन बनाए और वह हैरिस के शिकार हुए। जबकि जाफर 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोर्केल ने आउट किया।

इसके बाद राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने सूझबुझ कर बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई। द्रविड़ ने 29 गेंदों में 18 रन बनाए जबकि सौरव ने 28 गेंदों में 13 रन बनाए। पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए सौरव को 'मैन आफ द मैच' चुना गया।

पूरी श्रृखंला में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने के लिए स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को श्रृखंला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय स्पिन गेंदबाजी के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम महज 121 रनों पर पैवेलियन लौट गई।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से एक बार फिर कप्तान ग्रीम स्मिथ ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 35 रनों का योगदान दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज एश्वेल प्रिंस 22 रनों पर नाबाद रहे।

स्पिन गेंदबाजों के लिए स्वर्ग हो चुकी ग्रीनपार्क की पिच पर हरभजन सिंह और वीरेन्द्र सहवाग की फिरकी ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को मैदान पर जमने नहीं दिया।

हरभजन ने चार विकेट चटकाए जबकि सहवाग ने तीन विकेट लिए। सहवाग ने कप्तान ग्रीम स्मिथ, आलराउंडर जैक कालिस और मखाया नतिनी का विकेट लिया।

इससे पहले, आज सुबह बल्लेबाजी करने उतरी भारत की अंतिम जोड़ी एस. श्रीसंत और ईशांत शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और भारतीय टीम की बढ़त को 60 रनों तक पहुंचाया। दोनों ने 46 रनों की साझेदारी निभाई। श्रीसंत ने 29 रन बनाए जबकि ईशांत 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+