For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

शोएब पर प्रतिबंध गलत : सीनेट समिति

By Staff

इस्लामाबाद, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा पांच साल के प्रतिबंध लगाए जाने के निर्णय को पाकिस्तानी सीनेट की खेल समिति ने गलत करार दिया है।

सिनेट के खेल मामलों की समिति के सदस्य अनवर बेग ने कहा, "समिति ने पीसीबी के अधिकारियों और शोएब के साथ बैठक की थी। यह बैठक तीन घंटे तक चली। हमें लगता है कि शोएब के विरूद्ध कुछ लोगों ने प्रतिबंध लगाने की साजिश रची थी।"

गौरतलब है कि पीसीबी के अनुशासन मामलों की समिति ने शोएब को नियमों की अनदेखी करने के आरोप में पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। पीसीबी ने शोएब को सार्वजनिक रूप से पीसीबी की आलोचना करने का आरोपी माना है।

शोएब ने प्रतिबंध के विरूद्ध अपील भी की है। अगले सप्ताह तीन सदस्यीय एक समिति इस मामले की सुनवाई करेगी। 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से प्रसिद्ध शोएब का विवादों से पुराना नाता रहा है।

पिछले साल सितंबर में 'ट्वेंटी 20' विश्वकप से पहले शोएब ने टीम के सहयोगी खिलाड़ी मोहम्मद असीफ के साथ बुरा बर्ताव किया था।

शोएब के विरूद्ध लगे प्रतिबंध के बारे में बेग ने कहा, "हमने शोएब के विरूद्ध लगे आरोपों की समीक्षा की है। हम पीसीबी के निर्णय की आलोचना करते हैं। दरअसल, शोएब ने कोई बड़ा अपराध नहीं किया है कि उस पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया जाए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+