ओलंपिक डायरी : बीजिंग जाने से पहले टीके लगवाएं
नियू-उलम (जर्मनी), 15 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी के डॉक्टरों ने बीजिंग ओलंपिक खेलों का लुफ्त उठाने के लिए बीजिंग जाने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे कम से कम चार सप्ताह पहले हेपेटाइटिस के सभी टीके लगवा लें।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जठरांत्र नली में गड़बड़ी से संबंधित बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. डीट्रीच ह्यूप ने कहा, "जिन लोगों ने पहले से टीके नहीं लगवाए हैं उन्हें खेल शुरू होने से पहले हेपेटाइटिस के सभी टीके लगवा लेने चाहिए।"
उन्होंने कहा कि चीन में बीमारियां फैलने की आशंका सामान्यत: कम पाई जाती है लेकिन हेपेटाइटिस 'ए' और 'बी' वहां अभी भी फैल रहे हैं। ह्यूप ने कहा कि हेपेटाइटिस 'ए' प्रदूषित खाद्य पदार्थो के माध्यम से फैलता है और हेपेटाइटिस 'बी' के फैलने की मुख्य वजह यौन संबंध होते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि 6 से 12 महीने के दौरान तीन टीके लगाए जाने चाहिए। हलांकि पहले टीके के तीन सप्ताह बाद दूसरा टीका लगवा लेने से पर्याप्त सुरक्षा बनी रहती है।
ह्यूप ने बताया कि एक बार हेपेटाइटिस के टीके लगवा लेने के बाद जीवन भर सुरक्षा बनी रहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications