For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : मैच का बहिष्कार करेंगी तीन अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां

By Staff

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। तस्वीरों के वितरण पर लगाए गए रोक के विरोध स्वरूप तीन अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बहिष्कार की घोषणा की है।

गौरतलब है कि आईपीएल मुकाबलों के तस्वीरों के वितरण का अधिकार केवल क्रिकेट से संबंधित वेबसाइटों को दिया गया है।

'एजेंसे फ्रांस-प्रेसे' (एएफपी), 'एसोसिएटेड प्रेस' और 'रायटर' ने अपने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि वे 44 दिनों तक चलने वाली आईपीएल के ट्वेंटी 20 क्रिकेट मुकाबलों से संबंधित खबरें नहीं जारी करेंगे।

एएफपी ने अपने ग्राहकों को भेजी सूचना में कहा है, "तस्वीरों के वितरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसियों पर लगाए गए रोक के विरोध स्वरूप अगली सूचना जारी होने तक एएफपी शुक्रवार से शुरू होने वाले आईपीएल के ट्वेंटी 20 मुकाबलों से संबंधित कोई भी तस्वीर या खबर नहीं जारी करेगी।"

उधर रायटर ने भी कहा है कि तस्वीरों के वितरण पर लगाई गई रोक जब तक वापस नहीं ले ली जाती तब तक आईपीएल के मुकाबलों से संबंधित कोई भी खबर जारी नहीं की जाएगी।

आईपीएल के मौजूदा नियमों के मुताबिक क्रिकेट से संबंधित वेबसाइटों को छोड़कर कोई भी समाचार एजेंसी इन मुकाबलों से संबंधित तस्वीरों का वितरण नहीं कर सकती।

उधर आईपीएल के आयोजकों का कहना है कि ट्वेंटी 20 मुकाबलों की कवरेज से संबंधित सभी मुद्दे 'न्यूज एंड करेंट अफेयर्स ब्रोडकास्टर्स' (एनसीएबी) के साथ हल कर लिए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+