बैंकाक में ओलंपिक मशाल दौड़ शुरू
बैंकाक, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बैंकाक के चाइनाटाउन में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज ओलंपिक मशाल दौड़ शुरू हो गई। चीन विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मशाल दौड़ में थाइलैंड के लगभग 80 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ओलंपिक मशाल साढ़े दस किलोमीटर के मार्गो से गुजरेगी। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए दो हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व लंदन, पेरिस और नई दिल्ली में मशाल दौड़ के दौरान तिब्बती प्रदर्शनकारियों ने व्यावधान पहुंचाने की कोशिश की थी। थाइलैंड के प्रधानमंत्री सामाक सुंदरावेज ने शुक्रवार को कहा था कि ओलंपिक मशाल के प्रति थाइलैंड अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बैंकाक में भी तिब्बती समर्थकों ने शनिवार दोपहर को चीन विरोधी नारे लगाए। लगभग एक सौ प्रदर्शनकारियों ने दोपहर तीन बजे संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर इकट्ठा होकर तिब्बत के समर्थन में नारेबाजी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications