आईपीएल : हसी के शतक की बदौलत चेन्नई ने पंजाब को हराया
मोहाली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल के दूसरे मैच में माइकल हसी की शानदार शतक की बदौलत 'चेन्नई सुपर किंग्स' ने 'किंग्स इलेवन पंजाब' को आज 33 रनों से हरा दिया।
धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसमें हसी के 114 रन शामिल हैं। हसी ने केवल 54 गेंदों पर 7 चौके और 10 छक्के जड़े।
जवाब में युवराज की कप्तानी में किंग्स इलेवन 20 ओवरों में चार विकेट पर 207 रन ही बना पाई। पंजाब की टीम की ओर से होप्स और कुमार संगकारा ने अच्छी पारी खेली। होप्स ने सर्वाधिक 71 रन बनाए जबकि संगकारा 54 रन बनाकर आउट हो गए।
इससे पहले मोहाली के पिच पर टॉस जीतकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पार्थिव पटेल और मैथ्यू हेडन की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत की।
पहले विकेट के लिए दोनों ने 26 रन ही जोड़े थे कि पार्थिव पटेल आउट हो गए। ब्रेट ली ने किंग्स इलेवन पंजाब को पहली सफलता दिलाई। पार्थिव ने 10 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए।
उसके बाद मैथ्यू हेडन और माइकल हसी ने मोर्चा संभाला। हेडन को इरफान पठान ने बोल्ड किया। हेडन ने केवल 17 गेंदों पर चार चौका और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications