Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वियतनाम ने दी ओलंपिक मशाल दौड़ सुरक्षा की गारंटी

हनोई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर में इस माह होने वाली ओलंपिक मशाल दौड़ की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री न्यूयेन तान डंग ने आयोजकों से मिल कर रविवार को सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

समाचार पत्र में 'पीपल्स पुलिस' के अनुसार प्रधानमंत्री ने नगर प्रशासन से ओलंपिक दौड़ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तौर पर संपन्न कराने को कहा है।

प्रधानमंत्री डंग ने कहा, "हमारे देश में सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था मजबूत है। उपद्रवी ताकतें हमेशा व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करती हैं जिससे हमारे देश की छवि पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ता है।"

गौरतलब है कि 29 अप्रैल को होने वाली मशाल दौड़ के विरोध में अनेक प्रदर्शनों की तैयारियां की गई हैं।

वियतनामी कार्यकर्ताओं के अनुसार कुछ समूह प्रदर्शन कर के दौड़ में अड़चन डालने का प्रयास कर सकते हैं। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री की बैठक के बाद सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी होगी इसलिए प्रदर्शन आयोजित करना आसान नहीं होगा।

उधर हो ची मिन्ह शहर के उपाध्यक्ष न्यूयेन थी थू हा के अनुसार मशाल दौड़ की सब तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। करीब 60 व्यक्ति इस दौड़ में हिस्सा लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+