आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 6 विकेट से हराया (लीड)
जयपुर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक महत्वपूर्ण मैच में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को आज छह विकेट से हरा दिया। किंग्स इलेवन अपना पहला मैच भी हार चुकी है।
किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 166 रन बनाए थे। युवराज सिंह ने सर्वाधिक 57 रन बनाए।
जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने थोड़ा संभल कर खेलना शुरू किया। शुरू में विकेट भी तेजी से गिरे, लेकिन शेन वाटसन और रवींद्र जडेजा ने पारी संभाल ली।
वाटसन 76 और जडेजा 36 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिला दी। इस मैच में मोहम्मद कैफ ने पांच, कामरान अकमल ने 15 और डेरेन लीमैन ने 17 रनों का योगदान दिया।
इससे पहले जयपुर में खेले गए उक्त मैच में किंग्स इलेवन के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
किंग्स इलेवन की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए करण गोयल और जेम्स होप्स ने 34 रन जोड़े। लेकिन गोयल 21 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गए।
कुमार संगकारा ने आते ही धुआंधार बल्लेबाजी शुरू कर की। लेकिन वे ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। वह केवल आठ गेंद खेले और 20 रन बनाए। महेला जयवर्धने भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और केवल दो रन बनाकर आउट हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications