सिंगापुर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। सिंगापुर के पूर्व एस-लीग क्लब के छह फुटबाल खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है और उन पर जुर्माना भी किया गया है।
चीनी मूल के इन खिलाड़ियों ने स्वीकार किया है कि उन्हें उनके टीम मैनेजर वांग झिन ने मैच हारने के लिए 1200 सिंगापुर डालर से लेकर 4000 सिंगापुर डालर तक की रकम ली थी।
खिलाड़ियों ने माना कि उन्होंने लिआओनिंग गुआनग्यान नामक क्लब से छह मैच हारने के लिए कुल मिलाकर 27,950 सिंगापुर डालर की रकम ली थी।
जांचकर्ताओं ने पाया कि वांग झिन एक अन्य चीनी व्यक्ति के साथ मिलकर चीन की एक वेबसाइट पर ऑनलाइन सट्टा लगाता था। इस दौरान उसकी टीम लीग में दसवें स्थान पर पहुंच गई थी।
दोषी पाए गए खिलाड़ियों में झुएबाई, झेंग, पेंग झियि, और तांग डी को पांच-पांच महीने की जबकि वांग लिन को चार महीने की सजा सुनाई गई है।
सन 1996 में लीग की शुरुआत होने के बाद पहली बार एक साथ इतने खिलाड़ियों को भ्रष्ट्राचार के आरोप में सजा सुनाई गई है। नवंबर में जांच शुरू होते ही इन खिलाड़ियों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।