For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गिल, ज्योति कुमारन के पुतले जले

By Staff
झांसी, 23 अप्रैलः दुनिया में भारतीय हॉकी का परचम फहराने वाले मेजर ध्यानचन्द के शहर झांसी के हॉकी प्रेमी भारतीय हॉकी फेडरेशन के महासचिव ज्योति कुमारन की करतूत से बेहद दुखी हैं। इन हॉकी प्रेमियों और पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियों ने क़ेपी़ एस़ गिल और ज्योति कुमारन की अर्थी निकालकर दोनों के पुतलों को चौराहे पर फूंका।

एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में आई़ एच़ एफ़ के महासचिव ज्योति कुमारन को टीम में जगह दिलाने के एवज में घूस लेते हुए दिखाया गया है। इस घटना से पूरे देश के साथ ध्यानचन्द की नगरी के लोग भी क्षुब्ध हैं।

इस घटना को हॉकी का काला दिवस करार देते हुए पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जमशेर खान की अगुवाई में हॉकी प्रेमियों ने एक जुलूस निकाला और शहर के मुख्य चौराहे इलाइट पर गिल तथा ज्योति कुमारन का पुतले फूंके।

पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी जमशेर खान का कहना है कि गिल और ज्योति कुमारन ने मिलकर भारतीय हॉकी का बेड़ा गर्क कर दिया हैं। घूस लेने की जो बात सामने आई है उसने सभी को शर्मसार कर दिया है।

यह दोनों अधिकारी हॉकी की बजाय अपना स्वार्थ पूरा करने में लगे हैं। जब तक सरकारें नहीं जागेंगी तब तक हॉकी की स्थिति सुधरने की उम्मीद करना बेमानी होगा। इसी तरह पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी अब्दुल अजीज तो ज्योति कुमारन के इस कृत्य को देशद्रोह मानते हैं। वे कहते हैं कि जिसने भी हॉकी के नाम को कलंकित किया हैं उसे वह सजा मिलना चाहिए।

जो देश के साथ गद्दारी करने वाले को मिलती है। इस मौके पर पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अम्पायर अब्दुल कयूम, खेल समीक्षक आशुतोष शर्मा सहित बडी तादाद में हॉकी प्रमी मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+