Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : दिल्ली की राजस्थान पर आसान जीत (लीड)

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। गौतम गंभीर और शिखर धवन के नाबाद अर्ध शतक और तेज गेंदबाज रजत भाटिया और मैक ग्राथ की धारादार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से करारी मात दी।

नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में आज रात खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ट्वेंटी 20 मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने गंभीर के 58 और धवन के 52 रनों की मदद से एक विकेट पर 15.1 ओवर में 132 रन बना कर मैच जीत ली।

जब डेयरडेविल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी तो दर्शकों की नजर कप्तान वीरेंद्र सहवाग पर थी। उन्होंने तड़ातड़ तीन चौके तो लगाए लेकिन जल्दी ही शेन वाटसन ने उनका विकेट ले लिया।

डेयरडेविल्स की तरफ से तेज गेंदबाज रजत भाटिया ने 17 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए जबकि दूसरी तरफ मैकग्राथ की धारदार गेंदबाजी विपक्षी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही थीं।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स निर्धारित 20 ओवरों में मात्र 129 रन ही बना पाई थी। इसमें रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 29 रन बनाए जबकि दिनेश सालुंके 26 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने चार चौके लगाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+