आईपीएल : किंग्स इलेवन ने की हरभजन की शिकायत
मोहाली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। 'किंग्स इलेवन पंजाब' ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से 'मुंबई इंडियंस' के वर्तमान कप्तान हरभजन सिंह के खिलाफ आधिकारिक शिकायत की है। हरभजन सिंह पर श्रीसंत को थप्पड़ मारने का आरोप है।
किंग्स इलेवन का कहना है कि हरभजन के व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह खेल भावना के खिलाफ है।
किंग्स इलेवन ने अपने बयान में कहा, "हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि बीसीसीआई को हरभजन के खिलाफ औपचारिक शिकायत आज भेज दी गई है।"
बयान के मुताबिक शिकायत का संबंध उस प्रकरण से है जिसमें शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में खेले गए एक मैच के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत पर कथित रूप से हमला किया था।
किंग्स इलेवन पंजाब के मालिक उद्योगपति नेस वाडिया और बालीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा हैं। उनका कहना है कि पूरे प्रकरण की गेंद अब बीसीसीआई के पाले में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications