मैंने श्रीसंत को थप्पड़ नहीं मारा: हरभजन

By Staff
मुंबई/चंडीगढ़, 25अप्रैलः इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले के दौरान श्रीसंत को थप्पड़ मारने के मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को हरभजन सिंह को नोटिस भेजा है।

उन्हें 28 अप्रैल तक अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है। उधर, आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी ने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ऐसा विवाद ट्वेंटी-20 जैसे टूर्नामेंट के लिए अच्छा नहीं है।

हालांकि हरभजन ने थप्पड़ वाली बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है। वहीं, श्री संत का भी कहना है कि हरभजन और मेरे बीच सब कुछ सामान्य है।

उधर, आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी ने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है और इस लुभावने ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन मोदी ने कहा कि इस मुद्दे पर अगला कदम उठाने से पहले आईपीएल समिति आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार करेगी।

मोदी ने कहा कि चैनलों पर जिस तरह दिखाया जा रहा है उससे यह गंभीर मुद्दा लगता है, लेकिन मैं अभी कुछ नहीं कह सकता। किसी भी टूर्नामेंट में ऐसा नहीं होना चाहिए, कल जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था।

मोदी ने हालांकि कहा कि आईपीएल समिति कोई भी फैसला इस मुद्दे पर आधिकारिक रिपोर्ट मिलने पर ही ले पाएगी क्योंकि इस बारे में अभी स्थिति साफ नहीं है कि कल रात इन दोनों के बीच क्या हुआ। मोदी ने कहा कि इस संबंध में अभी कुछ साफ नहीं है। इस समय कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है। जो हुआ उसके संदर्भ में अलग-अलग जानकारी मिल रही है,लेकिन मैदान पर जो भी हुआ हमें उसका संज्ञान लेना ही होगा।

हालांकि हरभजन ने श्रीसंत को तमाचा जड़ने की बात से इंकार किया है। हरभजन ने कहा, "मैंने श्रीसंत को तमाचा नहीं मारा था। मीडिया इस मुद्दे को जबर्दस्ती हवा दे रही है।"

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह पर आरोप लगा था कि उसने शुक्रवार को मैच समाप्त होने के बाद श्रीसंत के कुछ कहने पर तमाचा जड़ दिया था, जिसके बाद श्रीसंत मैदान पर ही रोने लगे थे।

हरभजन ने कहा, "हमारे बीच जो समस्याएं थीं वह सुलझा ली गई हैं। वह मेरे छोटे भाई की तरह है। कल रात मैच समाप्त होने के बाद मैंने उससे यह बात कही।"

उन्होंने कहा, "मैं आप से इतना भर कह सकता हूं कि हम दोनों एक अच्छे मित्र हैं और पिछले दिनों एक साथ भारत के लिए कई मैच खेले हैं और आगे भी खेलेंगे।" गौरतलब है कि हरभजन ने ड्रेसिंग रूम में श्रीसंत से लंबे समय तक बातचीत की और अपने व्यवहार पर खेद जताया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

*

Story first published: Saturday, April 26, 2008, 12:30 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+