आईपीएल : हरभजन पर लगा पांच एकदिवसीय मैचों का प्रतिबंध
मोहाली/मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। हमेशा विवादों में रहने वाले स्पिन गेंदबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 'मुंबई इंडियंस' के वर्तमान कप्तान हरभजन सिंह पर श्रीसंत पर हमले के मामले में पांच एक दिवसीय मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया है।
आईपीएल ने मोहाली प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए हरभजन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ-साथ उनके खिलाफ जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
इससे पहले आईपीएल के अध्यक्ष ललित मोदी ने पुष्टि की थी कि 'किंग्स इलेवन पंजाब' ने हरभजन के खिलाफ आधिकारिक शिकायत की है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के मुताबिक हरभजन के खिलाफ जांच की कार्रवाई की जाएगी।
मोदी ने एक बयान में कहा, "मुझे मोहाली में हुई घटना के मामले में किंग्स इलेवन की आधिकारिक शिकायत मिली है।"
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंदुलकर फिट न रहने की वजह से शुरुआती तीनों मैच में नहीं खेल पाए हैं। कप्तानी का दायित्व संभाल रहे हरभजन सिंह के ताजा विवाद ने नीम पर करेले का काम किया है। इससे टीम पर अतिरिक्त दबाव की स्थिति बन गई है।
आरोप है कि शुक्रवार को हरभजन ने मोहाली में खेले गए आईपीएल मैच में मिली हार के बाद श्रीसंत को कथित रूप से थप्पड़ मारी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications