For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

किंग्स इलेवन पंजाब ने पहली जीत दर्ज की

By Staff
मोहाली, 25 अप्रैलः इंडियन प्रीमियर लीग मैच के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में आज किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 66 रनों से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब ने दो हार के बाद पहली जीत दर्ज की । उधर इस मैच में हारने के साथ ही मुंबई इंडियंस को अब तक तीनों मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है।

मोहाली में खेले जा रहे इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम किंग्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में कुल 183 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 116 पर आउट हो गई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 20 ओवर में 182 रन बनाकर आउट हो गई, किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 94 रन बनाए। संगकारा ने सिर्फ 56 गेंद पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 94 रन बनाए।

संगकारा के अलावा करण गोयल और कप्तान युवराज सिंह ने 18-18 रन बनाए। ब्रेट ली 16 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह ने 32 रन देकर तीन विकेट लिये। आशीष नेहरा ने 22 रन देकर दो और धवल कुलकर्णी ने 37 रन देकर दो विकेट लिये।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह ने टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+