आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की आसान जीत (लीड)
बंगलौर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ खेले गए ट्वेंटी 20 मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से शानदार जीत हासिल की है।
बंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 135 रन बनाए थे।
जवाब में 'राजस्थान रॉयल्स' ने तीन विकेट के नुकसान पर केवल 17.1 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। शेन वाटसन 61 रन बनाकर नाबाद रहे।
राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में अभिषेक रावत प्रवीण कुमार की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।
इसके बाद 21 रन बनाकर यूसुफ पठान भी चलते बने। लेकिन ग्रैम स्मिथ और शेन वाटसन ने शानदार बल्लेबाजी की। ग्रैम स्मिथ ने 49 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन शेन वाटसन 61 रन पर नाबाद रहे।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान राहुल द्रविड़ बिना खाता खोले आउट हो गए।
तीसरा विकेट कालिस का गिरा। उन्होंने मात्र 11 रन बनाए। इसके बाद रॉस टेलर ने टीम को एक हद तक संभाल लिया और स्कोर 65 तक ले गए।
मात्र 77 रन के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा और 78 के कुल योग पर मार्क बाउचर चलते बने। लेकिन अंत में प्रवीण कुमार ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। उन्होंने 30 गेंद पर 34 रन बनाए और स्कोर को 131 तक ले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications