Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : आईपीएल से टेस्ट क्रिकेट और निखरेगा : संगकारा

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे श्रीलंका के विकेट कीपर और आक्रमक बल्लेबाज कुमार संगकारा ने कहा है कि आईपीएल श्रृंखला से टेस्ट क्रिकेट को नई ऊर्जा मिलेगी।

गौरतलब है कि क्रिकेट के भविष्य को लेकर आईपीएल श्रृंखला की आलोचना हो रही है। क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों का मानना है कि इससे एक दिवसीय और टेस्ट क्रिकेट के अस्तित्व को खतरा हो सकता है।

अब संगकारा ने इस बहस को नया मोड़ देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि आईपीएल जैसे ट्वेंटी 20 क्रिकेट के उभरने से कुछ लोग आहत हैं। उन्हें लगता है कि इससे टेस्ट क्रिकेट का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। लेकिन मैं समझता हूं कि इस तरह की सोच नकारात्मक नजरिए के अलावा और कुछ नहीं है। विभिन्न स्वरूपों में क्रिकेट का सह-अस्तित्व संभव है बशर्ते प्रशासनिक व्यवस्था सही तरीके का हो।"

'डेली टेलीग्राफ' में लिखे अपने स्तंभ में संगकारा ने कहा है कि वह समझते हैं कि ट्वेंटी 20 क्रिकेट से उभरी प्रतिभाएं टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा मनोरंजक बनाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+