आईपीएल में दो 'मैन आफ दि मैच' पाने वाले पहले खिलाड़ी बने वाटसन
बंगलौर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कल रात राजस्थान रायल्स की ओर से शानदार 61 रन बनाने वाले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वाटसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो बार मैन आफ द मैच खिताब पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
पहला खिताब उन्हें जयपुर में मोहाली टीम के खिलाफ 76 रन बनाने के लिए दिया गया था। वाटसन अब तक ट्वेंटी-20 मैचों में पांच अर्धशतक जमा चुके हैं।
कल रात बंगलौर के खिलाफ खेले गए मैच में ग्रीम स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 104 रन जोड़ कर उन्होंने आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी का रिकार्ड कायम किया।
इससे पहले 98 रनों की साझेदारी का रिकार्ड ग्रीम स्मिथ और यूसुफ पठान के बीच था जो उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ बनाया था।
शेन वार्न और अजित आगरकर छह-छह विकेटों के साथ आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।
गौरतलब है कि विश्व क्रिकेट के धुरंधर बल्लेबाज जैक कॉलिस और राहुल द्रविड़ आईपीएल मैचों में अब तक मात्र 14.66 और 11.33 की औसत से ही रन बना पाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications