आईपीएल में खेलने पर भज्जी पर लगी पाबंदी (लीड)
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाड़ी श्रीसंत को थप्पड़ मारने के मामले में हरभजन सिंह पर 11 मैचों की पाबंदी लगाई गई है। अब वह इस सत्र के आईपीएल के अन्य मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
हरभजन को किंग्स इलेवन पंजाब टीम के साथ हुए मैच का पूरा शुल्क भी जुर्माना स्वरूप देना पड़ेगा। आईपीएल के आयुक्त ललित मोदी ने कहा, "वीडियो फुटेज के अनुसार हरभजन ने श्रीसंत से हाथ मिलाने के बदले उन्हें थप्पड़ लगा दिया।"
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कानून के तहत हरभजन ने 4.2 धारा का उल्लंघन किया है, जिस कारण उन्हें दोषी माना गया। आईसीसी का यह कानून मैदान में खिलाड़ियों पर होने वाले शारीरिक र्दुव्यवहार और हमले से जुड़ा है जिसे गंभीर अपराध माना जाता है।
आईपीएल के मैच रेफरी फारूख इंजीनियर ने मामले की सुनवाई की। हरभजन के साथ 'मुंबई इंडियंस' टीम के प्रशिक्षक लालचंद राजपूत को भी खेल भावनाओं के विरूद्ध कदम उठाने का दोषी माना गया है। राजपूत पर 60 फीसदी मैच शुल्क का जुर्माना लगाया गया।
गौरतलब है कि जिस समय यह घटना हुई थी उस समय मैदान पर हरभजन के साथ राजपूत भी थे। 'किंग्स इलेवन पंजाब' ने इस घटना के विरूद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी।
मामले की सुनवाई के वक्त हरभजन और श्रीसंत दोनों मौजूद थे। बाद में संवाददाता सम्मेलन में दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से गले मिले।
हरभजन ने कहा, "मैं मानता हूं कि मुझसे गलती हुई और इसके लिए मुझे सजा दी गई। बोर्ड ने हमेशा मेरी सहायता की है और इस बार भी बोर्ड ने उचित निर्णय लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications