किंग्स ने द्रविड़ के चैलेंजर्स को धूल चटाई
बंगलौर, 28 अप्रैलः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) श्रृंखला के मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपस किंग्स ने राहुल द्रविड़ की नेतृत्व वाली बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स को 13 रनों से करारी मात दी है। इस मैच में धोनी "मैन आफ द मैच" घोषित किए गए। उन्होंने शानदार 65 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शानदार अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे। इस तरह बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स को जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन द्रविड़ की पूरी टीम केवल 165 रन पर आउट हो गई।
द्रविड़ शून्य के स्कोर पर पहली ही गेंद पर पेवेलियन चले गए। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से रॉस टेलर और वसीम जाफर ने अच्छी बल्लेबाजी की। टेलर ने 53 बनाए और जाफर ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं पाया।
उधर मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और माइकल हसी ने टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया था।
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स अभी तक खेले गए चार मैचों में केवल एक ही मैच जीत पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications