Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फुटबाल स्टार रोनाल्डो की रात गुजरी थाने में

रियो डी जेनेरियो, 29 अप्रैलः ब्राजील के स्टार फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो के लिए रविवार की रात मुश्किलों भरी रही। उन्हें रविवार को पूरी रात पुलिस थाने में गुजारनी पड़ी।

रोनाल्डो मुसिबत में उस समय फंसे जब वह महिला परिधानों में सजे एक पुरुष को यौन कर्मी समझ बैठे। इसके बाद ही सारा मामला सामने आया। इस मामले पर मुंह बंद करने के लिए रोनाल्डो ने उसे 500 डॉलर की पेशकश की थी।

महिला परिधान पहले एंड्री लूइस रिबेरियो ने मुंह बंद रखने के लिए 25 हजार डॉलर की मांग की। यह बात अंत में रियो डी जेनेरियो स्थित 16 वीं डेलीगेसी थाने तक पहुंच गई।

एंड्री ने रोनाल्डो पर मादक पदार्थो के सेवन करने का आरोप भी लगाया। इस संबंध में उसने वेबसाइट 'यू ट्यूब' पर वीडियो भी लगाए। उसने आरोप लगाया कि रविवार रात रोनाल्डो के पास उसने अपनी तरह तीन लोगों को भेजा था। इस घटना के बाद रोनाल्डो मुसिबत में फंस गए हैं। उन्हें अब इस पूरे मामले पर थाने में सफाई देनी होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
;

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+