शोएब अख्तर के लिए आईपीएल के दरवाजे अब भी बंद
कोलकाता, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा विदेश में खेलने की छूट दिए जाने के बावजूद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दरवाजे बंद हैं।
आईपीएल के अध्यक्ष ललित मोदी ने आईएएनएस को आज बताया कि वह पीसीबी के फैसले की प्रति पढ़कर ही कोई बयान देंगे।
पीसीबी द्वारा नियुक्त एक न्यायाधिकरण ने अख्तर पर लगाई गई पांच वर्ष की पाबंदी को कायम रखा है। मामले पर अगली सुनवाई जून में होगी। न्यायाधिकरण ने कहा था कि अख्तर आईपीएल में खेल सकते हैं।
इसके विपरीत भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव निरंजन शाह ने स्पष्ट किया कि पीसीबी द्वारा पाबंदी हटाए जाने तक अख्तर आईपीएल में नहीं खेल सकेंगे। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई इस फैसले पर कायम रहेगा।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान 'कोलकाता नाइट राइडर्स' ने अख्तर को खरीदा था।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली ने कहा, "मुझे शोएब की कमी खल रही है। यह एक ही ओर से खेलने का हमारा पहला मौका था। हम पीसीबी और बीसीसीआई के निर्णयों पर सवाल नहीं कर सकते। मुझे उम्मीद है कि अगली लीग में वह हमारे साथ होंगे।"
नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने कहा, "शोएब की मौजूदगी से टीम और मजबूत होती। यदि बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल में नहीं रखने का फैसला किया है तो इसका कोई कारण होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
