आईपीएल : गांगुली पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना
नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली पर मैदान में अंपायर के फैसले पर मतभेद दिखाने पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।
मैच रैफरी फारुख इंजीनियर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) आचार संहिता के अंतर्गत गांगुली को 'श्रेणी 1' का दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
उल्लेखनीय है कि इस मैच में सौरव गांगुली ने अंपायर प्रताप कुमार को इशारा कर के कहा था कि ग्राहम स्मिथ ने सीमा रेखा के निकट उनका कैच ठीक से नहीं पकड़ा है।
अंपायर ने इस विषय पर तीसरे अंपायर से राय मांगी जिसने फैसला गांगुली के हक में दिया था।
आचार संहिता के अनुसार कुमार का गांगुली के कहने पर तीसरे अंपायर से मदद मांगना गलत था। इसके लिए कुमार को भी एक मैच के लिए निलंबित किया गया है।
गौरतलब है कि आईपीएल आईसीसी के नियमों और आचार संहिता के अंतर्गत खेला जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications