शोएब पर लगा प्रतिबंध एक माह टला, आईपीएल में खेल सकेंगे
लाहौर, 4 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा लगाए गए पांच साल के प्रतिबंध को आज एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। माना जा रहा है कि शोएब अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों में खेल सकेंगे।
लाहौर, 4 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा लगाए गए पांच साल के प्रतिबंध को आज एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। माना जा रहा है कि शोएब अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों में खेल सकेंगे।
अवकाश प्राप्त न्यायाधीश आफताब फारूख की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय ट्रिब्यूनल ने इस संबंध में निर्णय दिया। शोएब अब आईपीएल में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अन्य मैचों में खेल सकते हैं। मामले की अगली सुनवाई चार जून को होगी।
गौरतलब है कि पीसीबी द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के विरूद्ध शोएब ने अपील की थी। दरअसल, उन्होंने आईपीएल के मैचों में खेलने को लेकर प्रतिबंध को निलंबित करने की अपील की थी। फारूख ने कहा कि अपील की महत्ता को देखकर रविवार को मामले की सुनवाई की गई।
उन्होंने कहा, "अब सभी को यह समझ लेना चाहिए कि एक महीने के लिए शोएब पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है।" इससे पहले ट्रिब्यूनल ने शोएब को पाकिस्तान के बाहर होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की इजाजत दी थी लेकिन पाकिस्तान में और देश के लिए खेलने पर प्रतिबंध में किसी प्रकार की छूट नहीं दी थी।
सूत्रों के अनुसार पीसीबी प्रमुख नसीम असरफ ने शोएब के आईपीएल में खेलने की अनुमति देने के लिए आईपीएल प्रमुख ललित मोदी से व्यक्तिगत तौर पर कहा था लेकिन मोदी तैयार नहीं हुए थे। उन्होंने कहा था कि जिस खिलाड़ी पर देश में खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है वह लीग में नहीं खेल सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications