बीजिंग ओलंपिक : चीन की मुख्यभूमि पर मशाल दौड़ संपन्न (लीड)
सान्या (चीन), 4 मई (आईएएनएस)। ओलंपिक की मेजबानी कर रहे चीन में ओलंपिक मशाल पहुंचने के बाद रविवार को दक्षिणी शहर तियान्या हैजिआओ में ओलंपिक मशाल दौड़ पूरी हो गई।
मशाल दौड़ में बीजिंग ओलंपिक के समर्थन में नारा लगाते हुए 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। सबसे अंत में ओलंपिक मशाल थामने वालों में पॉप स्टार जैकी चेन और नगर प्रमुख पू हुईफांग शामिल थे। मशाल दौड़ स्थानीय समय के अनुसार शाम पांच बजकर 56 मिनट पर खत्म हुई।
ओलंपिक मशाल दौड़ विभिन्न मार्गो से होकर तियान्या हैजिआओ पहुंची। मसाल दौड़ की शुरुआत फायर फोइनिक्स चौराहे से हुई। ओलंपिक चैंपियन रह चुकी यांग यांग ने सबसे पहले ओलंपिक मशाल को थामा। उन्होंने कहा, "चीन में सबसे पहले ओलंपिक मशाल को थामना मेरे लिए रोमांचकारी अनुभव रहा।"
समाचार एजेंसी जिनहुआ के अनुसार 30 किलोमीटर के मार्ग में कुल 208 लोगों ने ओलंपिक मशाल को थामा। ओलंपिक मशाल सोमवार को वुजिसान शहर और इसके बाद मंगलवार को यह हैनान प्रांत की राजधानी हाइकुउ पहुंचेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications