Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : सुपर किंग्स की हालत खस्ता, 109 रनों पर सिमटी

जयपुर, 4 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मैच में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स की हालत खस्ता रही। टीम किसी तरह 100 के स्कोर तक पहुंची।

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आज खेले जा रहे ट्वेंटी 20 मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स 109 रन बनाकर 19 ओवरों में ही सिमट गई।

सुपर किंग्स की ओर से एल्बी मॉर्केल ने सर्वाधिक 42 रन बनाए जबकि सुरेश रैना ने 27 रनों का योगदान दिया। ब्रदीनाथ ने 15 और एंटिनी ने 11 रन बनाए। इनके अलावा किसी भी खिलाड़ी का स्कोर दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया।

इससे पहले टॉस जीतकर सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी चुनी थी। उनका यह फैसला ठीक साबित नहीं हुआ।

उधर राजस्थान रॉयल्स की ओर से सोहेल तनवीर ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने आईपीएल श्रृंखला में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए चार ओवरों में केवल 14 रन देकर छह विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+