आईपीएल ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट के लिए फायदेमंद नहीं : ग्रेग मैथ्यूज
सिडनी, 5 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ग्रेग मैथ्यूज का कहना है कि लाखों डॉलर बांटने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए फायदेमंद नहीं है। उनके अनुसार इससे नवोदित खिलाड़ियों को कोई फायदा नहीं हो रहा है जबकि स्थापित खिलाड़ियों की चांदी हो रही है।

मैथ्यूज ने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को कुछ हासिल नहीं हुआ है। केवल कुछ भारतीयों और अन्य देशों के बड़े खिलाड़ियों का फायदा हुआ है।"
उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि एशिया अब इस खेल (क्रिकेट) को चला रहा है। अंग्रेजों के पास यह खेल सौ वर्ष तक रहा और उन्होंने इसे बहुत औसत तरीके से चलाया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications